चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन पकड़ा तो पुलिस से भिड़ा बीजेपी विधायक का भाई:पुलिस से की धक्का मुक्की:
संवाददाता
30 January 2026
अपडेटेड: 3:32 PM 0thGMT+0530
शिवपुरी के नरवर थाने पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से विवाद का मामला सामने आया है।
शिवपुरी की करैरा विधानसभा से भाजपा विधायक रमेश खटीक है। यहां पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी बिना हेलमेट पहनने पर रमेश खटीक के भाई की बाइक रोक ली गई । इस दौरान पुलिस और विधायक के भाई के बीच कहा सुनी हुई।
यह घटना थाने के पास हुई जब पुलिस वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी । यह घटनाक्रम बहुत बढ़ गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
क्या है पूरा मामला:
कल गुरुवार 29 जनवरी को नरवर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे ।इस दौरान भाजपा विधायक रमेश खटीक के भाई भागचंद खटीक अपनी बाइक लेकर थाने के पास पहुंचे यहां भागचंद खटीक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे पुलिस ने उनकी बाइक को रोक लिया।
आपको बता दें कि कि भागचंद किसी अन्य की गाड़ी छुड़वाने के लिए आए थे । तभी बिना हेलमेट पहने पुलिस ने उनकी खुद की गाड़ी रोक ली । पुलिस कर्मी ने उन्हें बहुत समझाया कि वह अधिकारी से बात करें । भागचंद ने अपने परिचित से कहा कि गाड़ी लेकर चलो तभी पुलिस कर्मी ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली।
चाबी निकालते ही भागचंद ने नाराजगी जताई और आरक्षक को धमकाते हुए कहा कि गाड़ी छोड़ने के लिए तुम्हें स्वयं आना पड़ेगा । आरक्षक ने कहा कि इतनी गर्मी ना दिखाओ । टीआई के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ किंतु इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विधायक के भाई भागचंद खटीक शिक्षक हैं।
पुलिस पिछले दो दिनों से वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच पुलिस ने एक वाहन को पकड़ा और थाने के पास खड़ा कर दिया ।तभी करैरा विधायक रमेश खटीक के भाई भागचंद खटीक थाने पहुंचे। वह किसी अन्य की गाड़ी छुड़ाने आए थे किंतु स्वयं हेलमेट नहीं पहनने से पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
औ इस पर भागचंद ने मिलने वाले परिचित से बोला कि गाड़ी उठाओ और चलो । इस पर वहां मौजूद आरक्षक रामवीर बघेल ने भागचंद से कहा कि दीवान जी से बात करके गाड़ी ले जाओ।
भागचंद ने कहा कि मुझे किसी से बात करने की जरूरत नहीं है। तभी दूसरे आरक्षक परमाल ने भागचंद की बाइक में लगी हुई चाबी को निकाल लिया तो भागचंद भड़क गया और आरक्षक परमाल से धक्का मुखी करते हुए कहा कि तुमने मेरी बाइक से चाबी कैसे निकालु। दोनों आरक्षकों और विधायक के भाई के बीच काफी देर तक कहा सुनी होती रही।
नरवर के टी आई विनय यादव का कहना है कि चालानी कार्रवाई के दौरान यह पूरा घटनाक्रम हुआ था किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया । दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया है और कोई कार्रवाई नहीं की गई है।