जीमेल इंस्टाग्राम फेसबुक और नेटफ्लिक्स सहित कई इंटरनेट फिल्मों के 14.9 करोड़ से अधिक खातों के डाटा लीक होने की संभावना जताई जा रही है । इनमें यूजर नेम और पासवर्ड भी शामिल है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डाटा में ईमेल ,आईडी पासवर्ड और लोगिन करने के डायरेक्ट लिंक, बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट के लोगों क्रेडेंशियल भी शामिल है । इससे कोई भी व्यक्ति इन खातों तक पहुंच सकता है।
रिपोर्ट में यहां तक यह भी कहा गया है कि इनमें कई देशों की सरकार से जुड़ा डाटा भी है । इसके जरिए हैकर्स सरकारी नेटवर्क में घुस सकते हैं। कहा गया है कि इतनी बड़ी संख्या में यूनिक लोगों और पासवर्ड के लिए बड़ी संख्या में लोगों के लिए संभावित रूप से गंभीर सुरक्षा पैदा हो गई है। ऐसे लोगों को शायद पता भी ना हो कि उनकी जानकारी चोरी या लीक हो गई है । अपराधी आपके नाम पर धोखाधड़ी कर सकते हैं । लोगों को असली जैसे दिखने वाले ईमेल भेज कर फ्राॅड तक कर सकते हैं क्योंकि उनके पास लोगों की सही जानकारी पहुंच चुकी है।
एक कितने खातों के यूजर नेम और पासवर्ड हुए लीक:
जीमेल 4.8 करोड़
फेसबुक 1.7 करोड़
इंस्टाग्राम 65 लाख
नेटफ्लिक्स 34 लाख
याहू 40 लाख
आउटलुक 15 लाख।
जीमेल और फेसबुक सहित 14.9 करोड़ खातों का डाटा हुआ लीक:
हैकरों के पास पहुंचा कई सरकारों का डाटा:
TAGS:

Leave a Reply