*जहरीली मिठाई कांड: मिलावट से तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच पूरी*

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 1:17 PM 0ndGMT+0530

छिंदवाड़ा जिले में सामने आए ज़हरीली मिठाई मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। जांच में सामने आया कि मिठाई में जानलेवा रसायन मिलाया गया था, जिसके सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत बिगड़ गई थी।

पुलिस के अनुसार, यह साजिश पारिवारिक विवाद के चलते रची गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने जानबूझकर मिठाई में ज़हर मिलाकर उसे प्रसाद के रूप में रखवा दिया। इस मिठाई का सेवन करने से एक ही परिवार के कई लोग बीमार पड़ गए थे।

घटना के बाद उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की समय पर इलाज मिलने से जान बच सकी। खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच रिपोर्ट में मिठाई में अत्यधिक मात्रा में हानिकारक रसायन पाए जाने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने इस मामले में ससुराल पक्ष से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साजिश, हत्या और खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है l

टिप्पणियां (0)