रविदास जयंती के कार्यक्रम में हुआ हंगामा: युवक पर केस दर्ज:

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 1:40 PM 0ndGMT+0530



जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम कारीवाह में संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे थे।
इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने संत रविदास जी की फोटो को लात मार कर गिरा दिया।
दरअसल कार्यक्रम स्थल पर रखी संत रविदास जी की फोटो को एक युवक पर लात मार कर गिराने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है।  फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है और कोई अप्रिय घटना ना हो उसके लिए पुलिस बल तैनात भी किया गया है।

पुलिस के अनुसार 1 फरवरी को शाम करीब 4:00 बजे ग्राम कारिवाह में हनुमान मंदिर के पास शासकीय भूमि पूजन कर संत रविदास जयंती का आयोजन किया गया था।  इस कार्यक्रम में 20 से 25 लोग मौजूद थे।  इसी दौरान गांव के निवासी नीरज दुबे वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फोटो को लात मार दी। इस मामले की शिकायत प्रशांत चौधरी पिता मुकेश चौधरी ने दर्ज कराई।  पुलिस ने आरोपी नीरज दुबे  के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियां (0)