उज्बेकिस्तान की महिला से एक दंपति करवा रहे थे देह व्यापार: पुलिस ने किया गिरफ्तार:

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 2:42 PM 0ndGMT+0530


जबलपुर माढोताल थाना क्षेत्र में ग्रीन सिटी में उज्बेकिस्तान से आई एक महिला के जरिए अनैतिक कारोबार कराए जाने का मामला सामने आया है । सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात ग्रीन सिटी के मकान में छापेमारी की और उज्बेकिस्तान की महिला और देह व्यापार करने वाली महिला सुषमा चौधरी को गिरफ्तार किया ।

इस दौरान सुषमा का पति आकाश चौधरी उर्फ शिवा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया । हनुमान ताल बाबा टोला निवासी सुषमा चौधरी और उसके पति 15 दिन पहले ग्रीन सिटी में एक किराए का मकान लिया था । जहां से वह देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रहे थे ।

पूछताछ में सामने आया कि उजबेकिस्तान की 40 वर्षीय महिला शुक्रवार रात शहर पहुंची थी।  विदेशी महिला ने बताया कि 2011 में उसका विवाह मुंबई में हुआ था । 2023 में सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई । उसके बाद से वह दिल्ली के पार्लर में काम कर रही थी।  वही प्रिया कौर के जरिए उसका संपर्क आकाश उर्फ शिवा से हुआ।
शिवा उस महिला को जबलपुर लाकर उससे देह व्यापार का कार्य करा रहे थे।
पुलिस ने छापेमारी करके महिला और दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

टिप्पणियां (0)