*‘कॉम्बिंग गश्त’ के दौरान रातभर चला पुलिस अभियान, 163 वारंट तामील*

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 3:23 PM 0ndGMT+0530

शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से भोपाल पुलिस ने शनिवार रात विशेष ‘कॉम्बिंग गश्त’ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश देकर कुल 163 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटों को तामील किया गया।

यह अभियान पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान डीसीपी, एसीपी, सभी थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल पूरी रात सक्रिय रहा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। साथ ही अवैध शराब और जुआ अधिनियम के तहत भी प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों से अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। भविष्य में भी इसी तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

टिप्पणियां (0)