*मानव संग्रहालय में स्वास्थ्य में मिलेट्स की भूमिका पर हुआ मंथन**
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 7:38 PM 0ndGMT+0530
मानव संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय श्री अन्न महोत्सव’ का समापन रविवार को हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य मिलेट्स (श्री अन्न) को भारतीय पारंपरिक भोजन, पोषण सुरक्षा और सतत जीवनशैली के मजबूत आधार के रूप में प्रस्तुत करना रहा।
महोत्सव के पहले दिन मिलेट्स पर आधारित प्रदर्शनी, स्टॉल और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से देशी अनाजों की विविधता को दर्शाया गया। दूसरे दिन महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां मिलेट्स से बने स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन ‘स्वास्थ्य एवं विभिन्न रोगों में मिलेट्स की भूमिका’ विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मिलेट्स मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग जैसी समस्याओं में लाभकारी साबित हो सकते हैं। साथ ही इनके नियमित सेवन को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया गया।
आयोजन ने आमजन में मिलेट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पारंपरिक खानपान को अपनाने का संदेश दिया l