अस्थि विसर्जन को जा रहा था परिवार -ट्रेन में परिवार को पीटने का आया मामला:
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 7:41 PM 0ndGMT+0530
नागदा रेलवे स्टेशन परिसर में कल रात रविवार को तनाव बढ़ गया। गुजरात से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे वाल्मीकि समाज के परिवार से ट्रेन में मारपीट हुई और मामला हंगामे में बदल गया । एक पक्ष के सैकड़ो लोग परिसर में जमा हो गए।
हालात इतने खराब हुए कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। रात करीब 12:00 बजे नागदा रेलवे स्टेशन पर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गुजरात का परिवार श्याम बेन की अस्थि विसर्जन के लिए मेमू ट्रेन से उज्जैन जा रहा था। रतलाम से ट्रेन में कुछ अपडाउनर्स में से एक ने महिला से अभद्रता की ।
इससे विवाद बढ़ गया । सूचना पर कुछ युवक खाचरोद पहुंचे। ट्रेन के रुकते ही सपना पति कमलेश कल्पना पति राहुल से मारपीट की गई।
ट्रेन जैसे ही रुकी आरोपी भाग गए। तब कुछ यात्रियों ने युवकों को पकड़कर नागदा जीआरपी को सौंप दिया।
युवकों के परिचित थाने पहुंचे तो कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इस बीच वाल्मीकि समय समाज और दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए। मंडी और बिरला ग्राम पुलिस पहुंची। हालात काबू करने के लिए उज्जैन से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया। डेढ़ घंटे स्टेशन पर तनाव रहा । तब पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पुलिस ने परिवार को गाड़ी से उज्जैन भेजा।