शहर के हवा बंगला रोड क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब आठ बजे के आसपास लगी थी। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की एक गाड़ी भेजी गई, जिसने लगभग दस हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया l