*मिशन एक्सीलेंस के तहत विज्ञान मंथन यात्रा का आयोजन*
संवाददाता
3 February 2026
अपडेटेड: 1:51 PM 0rdGMT+0530
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) द्वारा मिशन एक्सीलेंस अभियान के अंतर्गत विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं तथा 11वीं-12वीं में विज्ञान विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें आधुनिक विज्ञान से परिचित कराना है।
योजना के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को देश के प्रसिद्ध इसरो केंद्रों, श्रीहरिकोटा सहित विभिन्न अनुसंधान संस्थानों और प्रयोगशालाओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इससे छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान, अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी विकास को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।
आयोजन से छात्रों की नवाचार क्षमता बढ़ाने और विज्ञान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने की अपेक्षा की जा रही है।