अंडर-19 वर्ल्ड कप- भारत और अफगानिस्तान दूसरे सेमीफाइनल में आज आमने-सामने:
संवाददाता
4 February 2026
अपडेटेड: 11:43 AM 0thGMT+0530
भारत और अफगानिस्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरा सेमीफाइनल में:
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा । यह मुकाबला हरारे के मैदान पर दोपहर 1:00 से शुरू होगा। इस मुकाबले को जीत कर चार बार की चैंपियन भारतीय टीम यूथ वर्ल्ड कप में 10वीं बार फाइनल खेलने का लक्ष्य रखेगी।
भारत और अफगानिस्तान की यूथ टीम में मेगा इवेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार आमने-सामने होगी। इससे पहले दोनों टीम में 2010 में आमने-सामने थी । तब भारत ने एक तरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
मुकाबला हज़ारे के स्पोर्ट्स क्लब में:
यह सेमीफाइनल मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैदान पर पहली बार खेलेगी । क्योंकि उसने अपने सभी पांच मुकाबले बुलवायों में खेले थे । वहीं अफगानिस्तान ने अपना पिछला मैच इसी मैदान पर खेला था।
हरारे के मैदान पर मौजूदा टूर्नामेंट में खेले गए पांच मैचो में 5.1 3 के रन रेट से रन बने हैं, जो सभी पांच वेन्यू में सबसे बेहतर है। ऐसे में सेमीफाइनल मैच में हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है । भारत को सबसे ज्यादा उम्मीद 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से है।
अफगानिस्तान की टीम ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में प्रभावशाली खेल दिखाया है । टीम ने मेगा इवेंट में खेले गए 5 में से चार मैच जीते हैं। जीतने वाली टीम फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी । पिछली बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने चैंपियन आस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया था।
भारत और अफगानिस्तान 16 साल बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के आमने-सामने है।
भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजय रही:
भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के सेमी फाइनल में आज मैदान पर उतरेगी और यह 10वीं बार फाइनल में जगह बनाने पर तैयारी कर चुकी है। भारतीय टीम अब तक नौ बार फाइनल खेल चुकी है । और पांच बार खिताब भी जीत चुकी है।
आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के इस सीजन अजेय टीम है। टीम ने सुपर सिक्स में चार मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। इसके अलावा भारतीय टीम लीग मैचो में भी अजेय रही। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। इसमें मैच में सभी की नजरें भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर हैं।
अफगानिस्तान की टीम भी रचना चाहेगी इतिहास:
अफगानिस्तान की टीम ने भी सभी को चौंकाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है । टीम ने सुपर सिक्स में चार में से तीन मैच जीते थे और दूसरे स्थान पर रही थी । अफगान टीम की नजरे पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने पर है।