उधमपुर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, गुफा में छिपे थे .
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 4:08 PM 0thGMT+0530
उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी एक गुफा में छिपे हुए थे।
सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान गुफा को ग्रेनेड से विस्फोट कर उड़ाया, जिसके बाद मुठभेड़ का वीडियो भी सामने आया है।
बताया गया कि एक आतंकी का शव गुफा के बाहर मिला, जबकि दूसरे का शव गुफा के अंदर काफी गहराई में पाया गया। इस अभियान में जैश का शीर्ष कमांडर रुबानी उर्फ अबू माविया भी मारा गया।
मुठभेड़ मंगलवार शाम शुरू हुई थी। कार्रवाई के दौरान आतंकियों के पास से एम4 कार्बाइन, एके-47 असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है l