शासकीय कन्या छात्रावास से छात्रा हुई लापता -8 दिन के बाद की गई FIR :

khabar pradhan

संवाददाता

5 February 2026

अपडेटेड: 4:09 PM 0thGMT+0530


भोपाल के टीटी नगर इलाके से शासकीय कन्या छात्रावास से 11वीं कक्षा की छात्रा लापता हो गई है। 8 दिन के बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज किया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि लापता होने के कुछ दिन तक छात्रा परिजनों से फोन पर बातचीत करती रही । किंतु कुछ दिन बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया ।
इस मामले में पुलिस छात्रा की मोबाइल लोकेशन सर्च कर जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही उसके मित्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। टी टी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है ,उसके माता-पिता पंचशील नगर में स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में काम करते हैं।

वह कटारा हिल्स में स्थित छात्रावास में रहती थी। एक दिन तबियत बिगड़ने पर वह जनवरी माह में अपने माता-पिता के पास भी आई थी। उसका डॉक्टर के पास इलाज भी चल रहा था । इसी बीच 28 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
उसके बाद भी वह फोन पर अपने माता-पिता से बातचीत करते रही। की बाद में उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है । पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही तलाश लिया जाएगा।

टिप्पणियां (0)