इंदौर बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा:कार और बाइक की टक्कर में मां बेटे सहित तीन की गई जान:

khabar pradhan

संवाददाता

5 February 2026

अपडेटेड: 4:10 PM 0thGMT+0530

इंदौर बैतूल हाईवे पर 3 फरवरी रात 10:00 बजे एक सड़क हादसे में मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गुराडिया के पास पुराने ब्रिज की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ । जहां इंदौर की ओर जा रही कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
यह टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे की सूचना मिलते ही नेमावर थाने की डायल 112 मौके पर पहुंची । मृतकों की पहचान ग्राम खूबगांव निवासी नर्मदाबाई उम्र 35 वर्ष, पति रामदीन, महेंद्र 23 वर्ष,पिता रामदीन और चंदू 45 वर्ष -पिता उमर सिंह के रूप में हुई। चंदू मूल रूप से खंडवा जिले के छनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा पलानी का निवासी था और वर्तमान में खेत में पानी फेरने का ठेका लेने के चलते खूबगांव में रह रहा था। बुधवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। इसके बाद जो परिजनों को साथ दिए गए।

इसी तरह एक अन्य केस में बाइक सवार दो युवकों की भी मौत:
अमरवाड़ा छिंदवाड़ा क्षेत्र में हरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुंगावानी टोल प्लाजा के पास बागदेव घाटी के पास कल बुधवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारियों को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। वे मजदूरी के लिए नागपुर जा रहे थे । पुलिस के अनुसार 16 सुरलाखापा निवासी विक्रम गोस्वामी अपने भाई आकाश गोस्वामी के साथ अमरवाड़ा की ओर जा रहे थे । इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और ड्राइवर सहित वाहन फरार हो गया।
इसके बाद वहां मौजूद राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से दोनों को अमरवाड़ा की सिविल अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

टिप्पणियां (0)