बुजुर्ग मां को दो बेटे और बहू ने घर से निकाला: कोर्ट के आदेश पर FIR:

khabar pradhan

संवाददाता

5 February 2026

अपडेटेड: 4:11 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के धार जिले के जैतपुर गांव में 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला राम कन्याबाई लोहार को उसके दो बेटों और बहू ने घर से बाहर निकाल दिया। दोनों बेटों ने मां की संपत्ति पर कब्जा भी कर लिया । जिससे बुजुर्ग महिला दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।
महिला ने भरण पोषण के लिए कोर्ट का सहारा लिया। किंतु कोर्ट के आदेश के बाद भी दोनों बेटों ने कोर्ट का आदेश भी नहीं माना।
आखिरकार एसडीम कोर्ट के सख्त निर्देश पर नौगांव पुलिस ने वृद्ध महिला के बेटे गोविंद, राधे श्याम और बहू देवकन्या बाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
रामकन्याबाई ने पुलिस को बताया कि बेटों ने उन्हें घर से निकाल दिया । उनके जैतपुर और सांदलपुर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया । कोई सहारा ना होने पर कानून का दरवाजा खटखटाया । कोर्ट ने हर माह 2500- 2500 रुपए भरण पोषण के रूप में देने का आदेश दिया । इसके बाद भी बेटों ने इस आदेश को भी नहीं माना। तब कोर्ट ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।

टिप्पणियां (0)