अपराध की खबर:ओटीटी शो देखकर डुप्लीकेट चाबी बनाकर की 2 करोड़ की चोरी:प्रेमिका ने करवाया गिरफ्तार:
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 4:12 PM 0thGMT+0530
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राईम थ्रिलर देखकर चोरी की योजना बनाने वाला 20 वर्षीय बीसीए के छात्र को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान हर्षवर्धन शाॅ के रूप में हुई है । जिस पर एक फ्लैट से 2 करोड रुपए से अधिक की सोने की ज्वेलरी और 26.5 लाख नगद चोरी करने का आरोप है ।
आरोपी ने गर्लफ्रेंड के दोस्त के फ्लैट की चाबी डुप्लीकेट तरीके से बना ली। उसने दोस्त के फ्लैट की चाबी की साबुन में छाप लेकर उसकी डुप्लीकेट चाबी तैयार कराई । इसके बाद उसने ऑनलाइन इलेक्ट्रिक आरी और नोट गिरने की मशीन खरीदी । वारदात के दिन आरोपी फ्लैट में दाखिल हुआ और 1.2 किलो सोने की ज्वेलरी और नगदी निकाल ली।
चोरी के बाद आरोपी ने माल अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया। युवती को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।