होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति और दानापुर के बीच विशेष होली ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दो-दो फेरे के साथ संचालित की जाएगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के समय यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।