2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख को सौंप दिया है । वर्तमान में वे जबलपुर के संभागीय वन अधिकारी डीएफओ के पद पर कार्यरत थे।
इस्तीफा का कारण व्यक्तिगत बताया :
IFS अधिकारी के रूप में उनका कैरियर बहुत विवादों से भरा रहा । पहले वह जबलपुर में रहे । वहां से रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जैसे जिलों में संभागीय वन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।
भारतीय वन सेवा अधिकारी एक अखिल भारतीय सेवा होती है, जिसमें कैडर नियंत्रण का अंतिम अधिकार केंद्र सरकार के पास होता है। उनके इस्तीफा की प्रक्रिया राज्य स्तर से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। जहां से उनके इस्तीफा की मंजूरी मिलने के बाद ही उनकी सेवा समाप्ति को मंजूर किया जाएगा।
उन्होंने 4 फरवरी को पीसीसीएफ को अपना त्यागपत्र भेज दिया । इसकी कॉपी उन्होंने वन विभाग के सचिव को भी भेज दी। पीसीसीएफ को उन्होंने आईएफएस से तुरंत मुक्त होने का आग्रह भी किया है । इस त्यागपत्र में उन्होंने अपने इस्तीफा का कारण व्यक्तिगत बताया है । उनके इस्तीफा से प्रशासनिक हल्कों में खलबली मच गई है और अटकलें का दौर शुरू हो चुका है। वह मध्य प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी है। डीएफओ जैसे अहम पद पर रहने वाले विपिन पटेल सख्त मिजाज के समझें जाते हैं और अपनी कार्यशैली के कारण चर्चित भी रहते हैं। उन्होंने अनूपपुर के डीएफओ के रूप में कर्मचारियों से संबंधित एक विवादित आदेश भी जारी किया था। जिस पर पूरे प्रदेश भर के वनकर्मियों ने उनका विरोध किया था । इस दौरान सागर लोकायुक्त पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत भी की गई थी । जिसका केस अभी लंबित है।
2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने दिया इस्तीफा:

TAGS:

Leave a Reply