मध्य प्रदेश की पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं होंगी बोर्ड एग्जाम पैटर्न पर: आईऐ जानें क्या हुए हैं बड़े बदलाव:
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 7:11 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसमें राज्य शिक्षा केंद्र ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। माना जा रहा है कि यह नियम पहले की अपेक्षा काफी सख्त होंगे ।
मध्य प्रदेश की पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस सत्र में पूरे प्रदेश से 25 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं ।क्षइसके लिए पूरे प्रदेश में 12920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । जिनमें 86109 सरकारी स्कूल है और 23980 प्राइवेट स्कूल शामिल है।
आईए जानें अहम बदलाव के बारे में:
इस बार के प्रश्न पत्र पूरी तरह से एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित होंगे
इस बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आईटी पोर्टल के द्वारा नजर रखी जाएगी।
छात्रों का वेरिफिकेशन ,रोल नंबर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण,ऑनलाइन उपस्थिति और आंसर शीट जांचना, शिक्षकों की उपस्थिति इसके अलावा फाइनल रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट जारी करना।
मध्य प्रदेश शिक्षा केंद्र ने यह निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।यदि कोई छात्र किसी विषय में सफल नहीं हो पाता है तो उसे री एग्जाम देने का एक मौका दिया जाएगा।
#आईए जानें कक्षा पांचवी की दिनांक अनुसार विषय की शीट:
20 फरवरी -शुक्रवार -हिंदी, अंग्रेजी उर्दू मराठी
21 फरवरी -शनिवार- गणित और संस्कृत
औ 23 फरवरी -सोमवार -द्वितीय भाषा हिंदी या अंग्रेजी
25 फरवरी -बुधवार -पर्यावरण अध्ययन ईवीएस
26 फरवरी -गुरुवार- सामाजिक विज्ञान ,क्षेत्रीय भाषा या संस्कृत
#आठवीं कक्षा की दिनांक अनुसार विषय की शीट:
20 फरवरी –शुक्रवार –प्रथम भाषा ( हिंदी ,अंग्रेजी ,मराठी ,संस्कृत या अन्य क्षेत्रीय भाषा)
21 फरवरी -शनिवार -द्वितीय भाषा हिंदी ,अंग्रेजी या संस्कृत
23 फरवरी -सोमवार –
तृतीय भाषा -अंग्रेजी ,हिंदी, मराठी या क्षेत्रीय भाषा
25 फरवरी -बुधवार -गणित -अंक शास्त्र
26 फरवरी -गुरुवार -सामाजिक विज्ञान सोशल साइंस (Social science)
28 फरवरी -शनिवार- विज्ञान (science)
सभी छात्रों को यह निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और बोर्ड पैटर्न के अनुसार ही तैयारी करें। परीक्षा शुरू होने के एक हफ्ते पहले स्कूल से प्रवेश पत्र ले लें। डेट शीट डाउनलोड करने के लिए मध्यप्रदेश की mpse.nic.in पर जाएं।