मुख्यमंत्री के नए OSD -अजातशत्रु श्रीवास्तव:
IAS महेशचंद्र चौधरी की जगह लेंगे:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सेवानिवृत्त IAS अजातशत्रु श्रीवास्तव को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं।
वे महेश चौधरी की जगह संभालने जा रहे हैं । यह आदेश जल्द ही जारी होने वाले हैं। आपको बता दें कि OSD का यह पद करीब 4 माह से खाली पड़ा हुआ था । महेश चौधरी को मध्य प्रदेश विनियामक आयोग में प्रशासनिक सदस्य नियुक्त कर दिया गया है।
महेशचंद्र चौधरी शिवराज सरकार में चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते थे। और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला है । इसके पहले वह छिंदवाड़ा, जबलपुर के कलेक्टर जबलपुर और ग्वालियर के संभागायुक्त भी रह चुके हैं। उनके पिता राघव राम चौधरी लहार के विधायक भी रह चुके हैं। वे भिंड जिले के आलमपुर के रहने वाले हैं।
अभी पिछले कई दिनों से अजातशत्रु श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आना जाना भी शुरू कर दिया है और उनके नियुक्ति के आदेश जल्द ही जारी होने वाले है।
अजातशत्रु श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारी हैं।
उन्हें 1996 में IAS अवार्ड भी मिला है । वह रीवा ,मंडला ,राजगढ़ और सिंगरौली में एसडीएम और उज्जैन, छतरपुर जिलों में कलेक्टर रहे।
उनके पिता आर बी लाल भी भोपाल के संभागायुक्त रह चुके हैं।
होशंगाबाद के पूर्व संभागायुक्त अजातशत्रु श्रीवास्तव भोपाल में कमिश्नर पद से रिटायर हुए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के OSD बनेंगे रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव:

TAGS:

Leave a Reply