एएसआई को दो सौ मीटर तक घसीटने वाला कार चालक गिरफ्तार
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 3:41 PM 0thGMT+0530
पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को कार से घसीटने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई प्रहलाद ने एक कार चालक को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में कार बढ़ा दी। इस दौरान एएसआई कार में फंस गए और करीब दो सौ मीटर तक घसीटते चले गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।