वैन चालक पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

khabar pradhan

संवाददाता

6 February 2026

अपडेटेड: 3:44 PM 0thGMT+0530

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला ने सिटी वैन चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की, फिर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा।

यह मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई सुशील पटेल के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 31 वर्ष है। महिला ने आरोपी यासीन उर्फ यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2020 में पाटनीपुरा स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में नौकरी करती थी। इसी दौरान सिटी वैन से आने-जाने के समय आरोपी से उसका परिचय हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियां (0)