डंपर की चपेट में आने से बीएससी फाइनल ईयर के छात्र की मौत:
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 4:14 PM 0thGMT+0530
भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बुधवार रात गिट्टी से भरे हुए डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई । युवक बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया । गंभीर रूप से घायल छात्र को हमीदिया अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सोनाराम मुंडा भोपाल मेमोरियल अस्पताल परिसर में रहते हैं और अस्पताल के कर्मचारी हैं । उनका 21 वर्षीय बेटा सुजल मुंडा प्राइवेट कॉलेज से बीएससी फॉरेंसिक से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। रात 11:00 बजे वह दोस्त से मिलने जा रहा था।
औ भानपुर ब्रिज के पास उसे पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया । राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से छात्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
सुजल बहन के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। दोस्त के घर से लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।