रायसेन में बारात में हुई हर्ष फायरिंग-चार लोग हुए घायल: खुशियां गम में बदली:
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 4:25 PM 0thGMT+0530
रायसेन के भगवती गार्डन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई । जिसमें लापरवाही से चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है । घायलों में अतुल धाकड़, पवन चौरसिया ,सौरभ भरतेले और अनिमेष कुशवाहा शामिल है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अतुल और अनिमेष इलाज के बाद बिना सूचना दिए चले गए । जबकि पवन और सौरभ का इलाज जारी है। अभी उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार भोपाल से आई बारात में जाटव परिवार की शादी के दौरान फायरिंग हुई । पवन और सौरभ वीडियो शूटिंग के लिए आए थे। घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई । पुलिस ने फायरिंग करने वालों की पहचान और हथियार की वैधता की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर पहले से ही सख्त प्रतिबंध है । इसके बावजूद ऐसे हादसे से सामने आते रहते हैं । प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौके पर हथियारों का इस्तेमाल न करें। पुलिस अस्पताल से बिना सूचना के घायलों और फायरिंग करने वाले की तलाश कर रही है।