सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: चांदी गिरी धड़ाम:

khabar pradhan

संवाददाता

6 February 2026

अपडेटेड: 12:08 AM 0thGMT+0530

सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: चांदी गिरी धड़ाम:



सोना चांदी की कीमतें जिस तेजी से बीते कुछ समय में भागी थी । अब इस तेज रफ्तार से क्रश हो रही है । खास तौर पर चांदी की कीमतों में तो जबरदस्त तरीके से उछाल देखने में आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी टूट चुकी है । और भारत में भी चांदी लगातार क्रश होती रही है । सोना चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा।

बाजार में जबरदस्त क्रश देखने को मिला है । गुरुवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज खुला दोनों कीमती मेटल की कीमत ताश के पत्तों की तरह 68850 पर बंद हुई थी ।श्रवह खुलकर सीधे 244654 रुपए पर आ गई । अगर हम इसकी तुलना 29 जनवरी के उसे ऐतिहासिक स्थल से कुछ अलग नहीं रही और इसमें भी 4500 रुपए से भी ज्यादा का बड़ा जो गोता लगाया है । 24 कैरेट सोना जो पिछले कारोबारी दिन में 1,53,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था । वह गिरकर 1,48,455 के स्तर पर आ गया है

सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है । जिसमें सबसे बुरा हाल चांदी का रहा । जिसका भाव एक ही झटके में करीब 24196 प्रति किलो तक नीचे गिर गया । बुधवार को चांदी 2 लाख 68 हजार  850 पर बंद हुई थी । वह सीधे खुलकर 2 लाख 44654  पर आ गई।
यदि 29 जनवरी के एक ऐतिहासिक स्तर की बात करें जब चांदी 4 लाख 20 हजार के पार पहुंच गई थी। तब चांदी अपने हाई लेवल से करीब 175000 से भी ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

सोने की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है । इसमें 4500 से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना जो पिछले दिन 1 लाख 53 हजार 400 रुपए प्रति  10 ग्राम पर बंद हुआ था । अब वह 1,48,455 के स्तर पर आ गया है । यानी कुछ ही घंटे में सोना 4551 रुपए सस्ता हो गया । पिछले महीने सोना 1,93,000 प्रति 10 ग्राम के लेवल  तक पहुंच चुका था ।उस स्तर से अब सोना 44641 रुपए गिर चुका है।

इस गिरावट के पीछे वैश्विक कारण:
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती ने सोने चांदी की चमक कॉफ़ी की कर दी है।  जब कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं तो बड़े निवेशक मुनाफा वसूल करके प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर देते हैं । जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ जाती है और दाम तेजी से नीचे आने लगते हैं।  जो लोग शादी शादियों के लिए गहने खरीदने का अवसर देख रहे थे उनके लिए यह एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है क्योंकि सोना हाई लेवल के मुकाबले अब काफी नीचे आ चुका है।

आज शुक्रवार सोना और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली एमसीएक्स पर चांदी 15000 टूटकर 229000 प्रति किलो के आसपास रही। जिसमें सोना 1800 रुपए की गिरावट के साथ 150000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।
यानी चांदी में गिरावट ₹8000 और सोने में 1300 रुपए की गिरावट आई है।
कुछ दिनों से सोना और चांदी में जबरदस्त उठा पटक चल रही है जिसमें मंगलवार और बुधवार को चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिला था।श्र गुरुवार को तस्वीर पूरी तरह पलट गई और मुनाफा वसूली के चलते सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
आज शुक्रवार को चांदी 9% तक टूट गई और 65 ग्राम प्रति अंश के नीचे फिसल गई । सबसे हैरानी की बात यह है कि चांदी बीते हफ्ते में रिकॉर्ड तेजी में थी और एक ही हफ्ते में 120 डॉलर से ज्यादा चढ़ गई थी ।श्रऊंचे स्तरों तक पहुंचते ही निवेशकों ने मुनाफा निकलना शुरू कर दिया था।
इसका अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव साफ दिखाई दे रहा था

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पहले ही सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ा दी थी ।‌लेकिन जैसे ही कीमतें रिकॉर्ड स्तरों तक पहुंची, वैसे ही मुनाफा  वसूली हावी हो गई।
डॉलर की मजबूती ने भी सोने चांदी पर दबाव बढ़ाया ।
साल 2025 में सोने ने 70% और चांदी ने 170 प्रतिशत की तेजी दिखाई थी जो 2026 की शुरुआत में यह जारी रहा।
जनवरी के अंत तक सोना करीब 2 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी चार लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।
इतनी तेजी के बाद बाजार की स्वाभाविक प्रक्रिया मानी जाती है कि उसमें गिरावट आती ही है । इस तरह से फिसल कर अब सोना और चांदी एक सपोर्ट जॉन की तरफ बढ़ रहे हैं।
माना जा रहा है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है । आगे आने वाले दिनों में डॉलर की चाल और भू राजनीतिक हालात सोने और चांदी की कीमत की दिशा तय करेंगे । अभी यह गिरावट बाजार को संतुलित करने का काम कर रही है।

आज शुक्रवार 24 कैरेट सोने की कीमत 152500 प्रति 10 ग्राम है।

23 कैरेट -1,51,891- प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट -1,39,692 -प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट -1,14,377 -प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट -89,214 रुपए -प्रति 10 ग्राम

टिप्पणियां (0)