एम्स भोपाल के बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की शोध टीम का एक महत्वपूर्ण अध्ययन अमेरिका के प्रतिष्ठित जर्नल ‘एनल्स ऑफ प्लास्टिक सर्जरी’ में प्रकाशित हुआ है।
विभाग प्रमुख प्रो. मनाल मोहम्मद खान ने बताया कि यह अध्ययन जटिल विद्युत जलन के मामलों में बेहतर उपचार परिणाम और अंगों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।
इस शोध के अंतर्गत संस्थान में उपचार कराए गए 23 मरीजों पर माइक्रोसर्जिकल फ्री-फ्लैप पुनर्निर्माण के परिणामों का मूल्यांकन किया गया।
बताया गया कि इस अध्ययन का नेतृत्व डॉ. गौरव चतुर्वेदी ने किया। शोध टीम में डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. वेदप्रकाश राव चेरकु और प्रो. मनाल मोहम्मद खान भी शामिल रहे।
*एम्स के सर्जरी विभाग की रिसर्च अमेरिका में प्रकाशित*
TAGS:

Leave a Reply