*डाक विभाग में पोस्ट मास्टर बनने का मौका, 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती*

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 2:14 PM 0thGMT+0530

*डाक विभाग में पोस्ट मास्टर बनने का मौका, 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती*


डाक विभाग में पोस्ट मास्टर समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत देशभर में 28 हजार से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई है।

जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन लिंक भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता और नियमों ध्यानपूर्वक पढ़ लें l

टिप्पणियां (0)