*RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान*

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 7:42 PM 0thGMT+0530

*RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान*


मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक विशेष आयोजन में अभिनेता सलमान खान की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी। वे कार्यक्रम में श्रोता के रूप में शामिल हुए।

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम “संघ यात्रा के 100 वर्ष:  नए क्षितिज” व्याख्यान माला के क्रम में यह दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में शुरू हुआ

कार्यक्रम के पहले दिन के आयोजन में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का संदेश सबसे अहम रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता में है।

डॉ. भागवत ने जोर देते हुए कहा कि समाज को जोड़ने वाली शक्ति भारत की संस्कृति है, जो हर वर्ग और समुदाय को एक साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है।


कार्यक्रम में सलमान खान  के अलावा फिल्म मेकर सुभाष घई और गीतकार प्रसून जोशी की मौजूदगी को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई, वहीं आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना बताया गया।

टिप्पणियां (0)