*T-20 विश्व कप में भारत ने रचा इतिहास, पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया*
संवाददाता
8 February 2026
अपडेटेड: 7:43 PM 0thGMT+0530
टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई, जहां भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर इतिहास रच दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार 84 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
भारत ने टी-20 विश्व कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने शनिवार के आखिरी मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन स्कोर किए। भारत से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
अमेरिकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई l भारत के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने अमेरिका की बल्लेबाजी टिक नहीं सकी और टीम 29 रन से मुकाबला हार गई।
इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शनिवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में भी रोमांच देखने को मिला। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से मात देकर टूर्नामेंट में मजबूत संदेश दिया।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारत इस शानदार शुरुआत के बाद आगे कैसा प्रदर्शन करता है और क्या ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगा।
शनिवार को विश्व कप में अन्य मुकाबले भी रोमांचक रहे—
पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया।
वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से मात देकर मजबूत शुरुआत की।
टी-20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और आने वाले दिनों में क्रिकेट प्रेमियों को कई बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे l