RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में आयोजित हुआ शताब्दी समारोह

khabar pradhan

संवाददाता

9 February 2026

अपडेटेड: 5:28 PM 0thGMT+0530

RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में आयोजित हुआ शताब्दी समारोह

RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर मुंबई में आयोजित शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कई फ़िल्मी हस्तियां भी मौजूद रही।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि यदि संघ उनसे पद छोड़ने के लिए रहेगा तो वह तुरंत पद को त्याग देंगे उन्होंने आम परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 75 वर्ष की उम्र के बाद पद छोड़ने की बात कही थी

वे रविवार को मुंबई के नेहरू सेंटर में संघ शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित व्याख्यान माला नए क्षितिज में दूसरे दिन बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि 75 वर्ष की आयु पूरी होने की जानकारी संघ को दी गई है लेकिन संगठन ने मुझे अभी काम जारी रखने को कहा है ।

जातिगत भेदभाव नहीं है आरएसएस में:
उन्होंने कहा कि संगठन में समर्पित भाव से काम करने वाला कोई भी हिंदू सर संघ चालक बन सकता है । इसमें अनुसूचित जाति या जनजाति होना कोई बाधा नहीं है और ब्राह्मण क्षत्रिय होना भी कोई योग्यता नहीं रखता। उन्होंने याद दिलाया कि संघ सभी जातियों के लिए खुला हुआ है और इसमें जातीय भेदभाव नहीं होता है।

वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने हेतु कहा:
औ उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि यदि उन्हें भारत रत्न दिया जाता है तो न केवल देश बल्कि पुरस्कार की गरिमा भी और बढ़ेगी।

SIR की प्रक्रिया हो पारदर्शी:
उन्होंने समान नागरिक संहिता में सभी को विश्वास में लेकर बनाना चाहिए। घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन की प्रक्रिया को तेज करना चाहिए।

बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में कहा:

मोहन भागवत से बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे दिन लाने में संघ की प्रमुख भूमिका रही है।‌ जबकि संघ के अच्छे दिन कठोर परिश्रम से आए हैं । उन्होंने बांग्लादेश के बारे में कहा कि वहां 1.25 करोड़ हिंदू हैं अगर वह वहां रहकर लड़ने का फैसला करते हैं तो दुनिया भर के सभी हिंदू उनकी मदद करेंगे । उन्हें वैश्विक समर्थन मिलेगा ।

RSS के इस कार्यक्रम में अनेक फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में अलग-अलग जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी सिलसिले में मुंबई में भी एक खास आयोजन रखा गया ,जहां बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं । करण जौहर, रवि दुबे, शिल्पा शेट्टी और मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती कार्यक्रम में नजर आए। इन सभी हस्तियों ने संघ की विचारधारा और संघ की बातों से मिली सीख का खुलकर समर्थन किया।

टिप्पणियां (0)