फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी की हत्या: राम मंदिर पर हमले की साजिश का था आरोप
अयोध्या के राम मंदिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । दरअसल फरीदाबाद जेल में बंद एक आतंकी की हत्या कर दी गई है। जिसने राममंदिर पर हमला करने का प्लान बनाया था।
इस हमलावर का नाम अब्दुलरहमान है और वह एक साजिश के तहत गिरफ्तार हुआ था । अब्दुल की उम्र महज 20 वर्ष की थी। जेल में ही बंद कश्मीरी कैदी ने इसकी हत्या की है।
कौन है अब्दुलरहमान:
अब्दुल वही आतंकी है जिसने अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने का पूरा प्लान बनाया था। अब इस अब्दुल की फरीदाबाद जेल में हत्या कर दी गई है।
अब्दुल फैजाबाद का रहने वाला था साथ ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एटीएस ने इसकी पलवल से गिरफ्तारी की थी। अभी जांच एजेंसियां इससे पूछताछ कर ही रही थी ,तभी इसकी हत्या की खबर सामने आती है।
अब्दुल हरियाणा के फरीदाबाद जेल में निमका जेल में बंद था। खबर है कि कैदियों के साथ उसकी झड़प हुई और इस झड़प के दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
इस हत्याकांड से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
और इस हत्या की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। जेल में जो अन्य कैदी हैं उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
अब्दुल रहमान एक आतंकी था और उसने अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने का एक प्लान बनाया था।
राम मंदिर पर हमले का क्या था प्लान:
उसे प्लान के तहत वह अयोध्या के राम मंदिर पर निशाना बनाएगा ,वहां हमला करेगा और वहां पर जो लोग भी मौजूद होंगे, उन्होंने नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
पुलिस ने इस साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया और 2 मार्च 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को कुछ सूत्रों से पता चला कि अब्दुल रहमान अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करने का साजिश रच रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फरीदाबाद जेल में बंद रखा था। पुलिस की वह निगरानी में था किंतु दूसरे कैदियों के साथ उसकी झड़प के दौरान उसकी मौत की खबर सामने आ रही है।
अब्दुल रहमान बड़े हैंडलर्स के संपर्क में था और टेलीग्राम एप के जरिए इन हैंडलर्स के संपर्क में था। इसके पास से पुलिस को भारी संख्या में हैंड ग्रेनेड और लाखों रुपए की नगदी भी बरामद हुई थी। जब पुलिस ने अब्दुल रहमान से पूछताछ की थी तो उसने कई अन्य खुलासे भी किए थे।
उसने बताया कि अयोध्या पर राम मंदिर पर हमला करने के लिए उसे जो रकम दी गई थी, वह रकम उसे अयोध्या में ही दी गई थी और उसे वह रकम दो बार में दी गई थी।
उसके पास से दो हाथ ग्रैंड भी बरामद किए गए थे।
अभी अब्दुल रहमान से हमले करने की साजिशों का पता लगाया जा रहा था और इसी बीच उसकी जेल में हत्या कर दी गई।
इस हत्याकांड से कई सवाल घेरे में :
मंदिर पर हमला करने के लिए अब्दुल रहमान को निशाना बनाया गया था। अभी अब्दुल रहमान पर से इस मसले पर चर्चा की जा रही थी । अब तक उसने मुंह नहीं खोला था ,लेकिन इसी बीच जेल में उसकी हत्या कर दी जाती है । जेल में जब किसी आतंकी को रखा जाता है तो सुरक्षा मानको का बेहद ध्यान रखा जाता है। इसके बावजूद फरीदाबाद की जेल में अब्दुल की हत्या हो जाती है । इस हत्या से एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है कि इस पूरे प्लान का कोई अन्य मास्टरमाइंड था जो इस पूरे प्लान में शामिल हो सकता है। इस हत्या के पीछे कहीं गहरी साजिश का अंदेशा फिलहाल जताया जा रहा है।
इस हत्या को लेकर पुलिस जांच में बहुत कुछ सामने आना बाकी है ।


Leave a Reply