खरगोन के प्राइवेट स्कूल में 12वीं के तेरह छात्र अंग्रेजी का पेपर देने से हुए वंचित

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 3:34 PM 0thGMT+0530

खरगोन के प्राइवेट स्कूल में 12वीं के तेरह छात्र अंग्रेजी का पेपर देने से हुए वंचित

खरगोन के एक निजी स्कूल की लापरवाही के कारण 12वीं कक्षा के 13 छात्र अंग्रेजी की परीक्षा देने से चूक गए।

दरअसल खरगोन के गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों से परीक्षा के फार्म भरवा लिए । किंतु माध्यमिक शिक्षा मंडल को समय पर फीस नहीं भेजी । इस कारण इन छात्रों के प्रवेश पत्र बोर्ड से नहीं मिले।

परीक्षा के दो दिन पहले भी इन छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं आ सके ।तब भी स्कूल प्रबंधन नहीं जागा। जबकि आज 10 फरवरी को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था और बच्चों को सोमवार तक प्रवेश पत्र नहीं मिल सके थे ।
जब उन्होंने स्कूल से संपर्क किया तब अभिभावकों को पता चला कि बच्चों की फीस जमा नहीं की गई है इस वजह से बच्चों के प्रवेश पत्र नहीं आए हैं।
बच्चों के अभिभावकों को जानकारी मिली तब वे स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
गुस्सायें पालकों ने हाईवे पर चक्का जाम किया और स्कूल पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

टिप्पणियां (0)