ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री!

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 5:30 PM 0thGMT+0530

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री!

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। खबरों के अनुसार… ‘प्रियंका को ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कृष 4’ में फीमेल लीड के रूप में फाइनल कर लिया गया है।

प्रियंका ने इस फ्रेंचाइज की पिछली दो फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी, इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की ओर फोकस किया और अपने पर्सनल लाइफ, खासकर शादी में बिजी हो गई थीं। फिल्म ‘वाराणसी’ का शूट पूरा करने के बाद प्रियंका ‘कृष 4’ की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि अभी मेकर्स या प्रियंका की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

‘कृष 4’ को ऋतिक 700 करोड़ रुपए के बजट पर बनाना चाहते हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट भी खुद ऋतिक रोशन ही करेंगे। आपको बता दें कि 2003 में राकेश रोशन के निर्देशन में – साइंस फिक्शन फिल्म ‘कोई.. . मिल गया’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नया सुपरहीरो दिया। ‘कोई मिल गया’ के बाद आई फिल्म ‘कृष’, यह फिल्म- भी सुपरहिट रही।

अब दर्शकों को कृष 4 का इंतजार है।
जिसमें रितिक रोशन के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा फाइनल हो चुकी है।

टिप्पणियां (0)