MP के सरकारी कर्मचारियों को मोहन कैबिनेट की सौगात: नई पेंशन योजना 2026 को दी मंजूरी
संवाददाता
10 February 2026
अपडेटेड: 6:55 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में नई पेंशन योजना 2026 को दी मंजूरी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में विकास संबंधित कई योजनाओं पर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए । इन फैसलों में किसानों और आम जनता को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
मोहन कैबिनेट में लिए गए फैसलों में
प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों को तेजी से बढ़ाने के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं और नीतियों को भी मंजूरी दी गई है।
नई पेंशन योजना 2026 को दी मंजूरी:
कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने मोहन कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। जिसमें राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन योजना 2026 के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा इस नई पेंशन नीति के तहत अब तलाकशुदा बेटियों को भी पेंशन पाने की अधिकार मिलेगा।
अभी तक यह योजना सिर्फ बेटों को ही दी जाती थी। अब इस योजना में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति केंद्र सरकार के जरिए दिए गए प्रावधान भी शामिल किए गए हैं। पुरानी पेंशन स्कीम और नई पेंशन स्कीम को भी इसमें शामिल किया गया है।
कई अन्य विभागों के योजनाओं को भी मिली मंजूरी:
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कोविद बाल सेवा योजना कम राइस योजना आवास सहायता और महिला बाल विकास योजनाओं को भी जारी रखने की मंजूरी दी गई है।
16 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है ,जिसमें 18 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि सरकार 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश संबंधी प्रस्तावों पर कार्य कर रही है। इसके अलावा हाईकोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को 5 साल का एक्सटेंशन भी दिया जाएगा।