इसलिए नहीं की एकता कपूर ने शादी! जानिए बड़ा खुलासा
संवाददाता
10 February 2026
अपडेटेड: 7:30 PM 0thGMT+0530
एकता कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं है । फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक घर घर में एकता कपूर के सीरियल छाए हुए हैं।
सास भी कभी बहू थी, सीरियल से वह घर घर में छा गई। उनका हिट सीरियल नागिन बेहद चर्चा में रहता है।
पिता जितेंद्र ने दशकों तक बाॅलीवुड में राज किया।
अभिनेता जितेंद्र के दोनों बच्चे, प्रोड्यूसर एकता कपूर और अभिनेता तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। टीवी क्वीन के नाम से प्रख्यात एकता फिलहाल 50 वर्ष तथा उनके भाई तुषार 49 वर्ष के हैं। हालांकि, आगे भी दोनों का शादी का कोई इरादा नहीं नजर आ रहा है।
हाल ही में एकता ने एक इंटरव्यू में शादी न करने के कारणों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘पापा ने मुझसे 18-19 साल की उम्र में ही कह दिया था कि कुछ काम करो नहीं, तो मैं तुम्हारी शादी कर दूंगा। शादी से बचने के लिए मैंने काम करना शुरू कर दिया। तब मैं अपनी जिंदगी का खुलकर आनंद ले रही थी।
अब तो मैंने 50 से ज्यादा धारावाहिक शादी पर बना लिए हैं, लेकिन उन दिनों मेरे दिमाग में बस यही था कि इन सब में घुसना नहीं है, मुझे बस काम करना है। ना मैंने शादी की, ना तुषार ने की।
हम दोनों काम में बहुत व्यस्त हो गए थे। इसे किस्मत बोलूं या क्या बोलूं। मुझे याद है कि मैंने और तुषार दोनों ने इस पर बात की थी । पापा का मन था कि हम में से कोई एक तो शादी करे। फिर मैंने उनसे कहा कि आपको क्यों चाहिए कि हम शादी करें? उन्होंने कहा कि बच्चे। तो हमने कहा कि ठीक है, हम वो भी प्लान कर देते हैं। फिर हमने उनको बच्चे दे दिए।’ बता दें कि एकता और तुषार दोनों अलग-अलग सरोगेसी के जरिए माता और पिता बने हैं। एकता के बेटे रवि कपूर तथा तुषार के बेटे लक्ष्य कपूर हैं।
वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर नागिन तक कई धारावाहिक बना चुकी हैं ।