माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए दो फर्जी छात्र
संवाददाता
11 February 2026
अपडेटेड: 4:20 PM 0thGMT+0530
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के पहले दिन अंबाह के एमएलडी स्कूल परीक्षा केंद्र पर दो फर्जी छात्र पकड़े गए । दोनों युवक स्वाध्यायी छात्रों की जगह अंग्रेजी का पेपर दे रहे थे । और इसके बदले पांच ₹5000 लेने का सौदा किया गया था। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा कक्षा में पहुंचे। आरोपियों पर पर्यवेक्षक को संदेह हुआ ,जिसमें जांच में प्रवेश पत्र की फोटो और चेहरा अलग-अलग पाया गया।
इसके बाद केंद्राध्यक्ष से पूछताछ कर पुलिस को सौंप दिया गया । पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज सिंह निवासी कमथरा अंबाह और मिलन सिंह निवासी बिजलीपुरा महुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने कलेक्टर के निर्देश पर संबंद्धितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि जिन छात्रों की जगह परीक्षा दी जा रही थी । वह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और बाहर काम करते हैं दोनों कॉलेज के छात्रों को 5 -5 हजार रुपए देकर परीक्षा दिलाने की योजना बनाई गई थी। एस आई प्रज्ञाशील गौतम के अनुसार असली नकली छात्रों के बीच संपर्क और गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।