भारतीय रेलवे ने बनाया ‘चालक दल ऐप’
संवाददाता
11 February 2026
अपडेटेड: 4:23 PM 0thGMT+0530
भारतीय रेलवे ने सुरक्षित रेल संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रनिंग स्टाफ के चालकों के लिए ‘चालक दल ऐप’ विकसित किया है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र द्वारा तैयार इस ऐप के माध्यम से लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन प्रबंधक अब रनिंग रूम से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज कर सकेंगे।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह व्यवस्था विभिन्न स्तरों पर निगरानी को आसान बनाती है और शिकायतों के त्वरित समाधान में मदद कर रही है। रनिंग स्टाफ को ‘चालक दल ऐप’ के जरिए ही शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l