वरुण धवन बॉर्डर -2 में गंभीर रोल निभाने के बाद लौटेंगे कॉमेडी की ओर

khabar pradhan

संवाददाता

12 February 2026

अपडेटेड: 12:46 PM 0thGMT+0530

वरुण धवन बॉर्डर -2 में गंभीर रोल निभाने के बाद लौटेंगे कॉमेडी की ओर

सनी देओल और वरुण धवन स्टार फिल्म बॉर्डर 2 सफलता के नए आंकड़ों को पार कर रही है । इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड रुपए का आंकड़ा पार करके इंडस्ट्री को एक नई ऊर्जा देती है।
इस फिल्म की सफलता से वाॅर बेस्ड फिल्मों पर भरोसा मजबूती से जम गया है।
इसके साथ ही वरुण धवन के करियर में भी एक अहम मोड़ भी आ गया है। वरुण धवन जिन्होंने पहली बार एक गंभीर सैन्य किरदार में खुद को साबित भी किया है। बॉर्डर -2 वरुण धवन के लिए सिर्फ एक हिट फिल्म ही नहीं ,बल्कि एक इमेज ट्रांसपोर्टेशन की कहानी भी है।

बॉर्डर 2 में परमवीर चक्र विजेता का रोल निभाया:
बॉर्डर 2 परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की कहानी पर आधारित है। वरुण धवन ने अपनी चॉकलेटी हीरो वाली छवि को पीछे छोड़कर मेजर होशियार सिंह का किरदार बहुत ही उम्दा तरीके से निभाया है ।उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान चोट के बावजूद भी काम को जारी रखा।

अगली फिल्म पिता कॉमेडी किंग डेविड धवन के निर्देशन में:

वरुण धवन मशहूर कॉमेडी किंग डेविड धवन के पुत्र हैं । वरुण एक बार फिर डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, के द्वारा एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटते दिख रहे हैं। यह फिल्म एक शुद्ध मसाला कॉमेडी फिल्म है।
उन्होंने अपने पिता डेविड धवन के साथ तीन फिल्में की हैं ।
‘मैं तेरा हीरो’
‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’
इसके बाद ‘है जवानी तो इश्क होना है ‘ ,यह पिता पुत्र की चौथी फिल्म होगी इससे दर्शकों को एक बार फिर क्लासिक डेविड धवन स्टाइल जैसी एंटरटेनमेंट फिल्म की उम्मीद हो सकती है।

इस फिल्म में एक ऐसे युवक की कहानी दिखाई गई है ,जिसकी प्रेम कहानी बार-बार असफल हो जाती है। और फिर उसकी किस्मत बदलती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वरुण धवन इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। एक तरफ ब्वॉय नेक्स्ट डोर लुक ,दूसरी ओर एक सबसे अधिक मेच्योर अवतार जैसा युवक।
90 के दशक के म्यूजिकल वाइब्स और मजबूत सपोर्टिंग कास्ट राजपाल यादव ,जॉनी लीवर ,चंकी पांडे और मनीष पॉल फिल्म को पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर बनाने की तैयारी में है।
इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश ,लंदन, स्कॉटलैंड जैसी भव्य लोकेशन पर की गई है । ऋषिकेश में गंगा आरती ,राफ्टिंग सीक्वेंस से लेकर यूरोप की सड़कों पर पार्टी सॉन्ग तक मेकिंग में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।
इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में है तो वहीं मृणाल का हालिया प्रेग्नेंट लुक फिल्म की कहानी में बड़े ट्वीट्स का संकेत भी देता है।
मृणाल के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्दी ही दो दीवाने शहर में नजर आएंगी । इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वरुण धवन इन दोनों गंभीर सिनेमा और हल्की-फुल्की कॉमेडी के बीच बैलेंस बना कर रख रहे हैं।
बॉर्डर -2 से उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का विस्तार किया है। वही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ , के जरिए वह एक बार फिर अपनी पुरानी छवि के द्वारा दशकों से जुड़ेंगे।

टिप्पणियां (0)