संत आसाराम नगर में बिल्डर एवं कर्मचारियों को बंधक बनाया, मारपीट की, कार में भी तोड़फोड़
संवाददाता
13 February 2026
अपडेटेड: 12:46 PM 0thGMT+0530
संत आशाराम आश्रम के पास जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक बिल्डर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस ने बिल्डर और कर्मचारियों को थाने पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, बिल्डर नमन अग्रवाल अपने कर्मचारियों के साथ सीमांकन कराने मौके पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।
बताया गया कि विवाद के दौरान महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचे और बिल्डर से कहा कि अब यहां आ तो गए हो। जाकर बताओ l
इसके बाद धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। आरोप है कि बिल्डर की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बिल्डर और उसके कर्मचारियों को सुरक्षा के लिहाज से थाने पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद किन कारणों से हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।