महाशिवरात्रि के लिए विशेष व्यवस्था, 250 रुपए की टिकट पर 25 मिनट में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

khabar pradhan

संवाददाता

13 February 2026

अपडेटेड: 1:55 PM 0thGMT+0530

महाशिवरात्रि के अवसर पर दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सामान्य श्रद्धालुओं को 40 मिनट में दर्शन कराए जाएंगे, जबकि 250 रुपए के टिकट पर भक्तों को 25 मिनट में दर्शन मिलेंगे।

शनिवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे। सामान्य श्रद्धालु नृसिंह घाट से पंक्ति में लगकर दर्शन करेंगे। एक समय में 8 पंक्तियों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। महाशिवरात्रि पर रविवार को भगवान महाकाल निराकार स्वरूप में दिनभर दर्शन देंगे। सोमवार सुबह 6 बजे से बाबा का सेहरा दर्शन होगा और दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी l

टिप्पणियां (0)