हैदराबाद में एटीएम में कैश भरने के दौरान बड़ी लापरवाही:

khabar pradhan

संवाददाता

19 February 2026

अपडेटेड: 1:55 PM 0thGMT+0530

हैदराबाद में एटीएम में कैश भरने के दौरान बड़ी लापरवाही:

हैदराबाद में कल गुरुवार शाम को एक बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है। जिसमें एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश भरने के दौरान करीब 60 लाख रुपए लेकर कैश मैनेजमेंट सर्विस वैन का चालक फरार हो गया। यह पूरी घटना गोपनपल्ली गांव में गाचीबौली इलाके में हुई।
इस घटना से बैंक और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

कैसे हुई यह वारदात:
जैसे ही रकम एटीएम में डालने के लिए अब्दुल मलिक ,सिक्योरिटी गार्ड पेरूमल और वैन का ड्राइवर अजीत कुमार गोपनपल्ली स्थिति एटीएम पर पहुंचे। और एटीएम कियोस्क के अंदर जाकर चेस्ट बॉक्स में कैश जमा करने  के लिए चेकिंग करने लगे, इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर बाहर सड़क किनारे खड़े हुए थे।

तभी सिक्योरिटी गार्ड कुछ समय के लिए पानी लेने गया । इसी मौके का फायदा उठाकर ड्राइवर अजीत कुमार वैन लेकर फरार हो गया । उस समय वाहन में करीब 60 लाख रुपए कैश रखे हुए थे।
इस घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और शाम करीब 7:45 पर शिकायत दर्ज कराई गई । पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की।

कौन है आरोपी ड्राइवर:
वैन ड्राइवर का नाम अजीत कुमार है।
पुलिस ने जांच में पता किया कि आरोपी ड्राइवर पिछले 6 महीने से संगम  सिक्योरिटी लिमिटेड नाम की एजेंसी के साथ काम कर रहा था । जो बैंक के लिए कैश मैनेजमेंट सर्विस को संभालने का काम करती है । इस घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया किंतु पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
ड्राइवर की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगाई गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।  पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और कैश बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

टिप्पणियां (0)