Share

बॉलीवुड में अक्षय कुमार का नाम ऐसे सितारों में लिया जाता है ,जो कुछ नया लेकर आते रहते हैं।  और अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी करते हैं । वह इस फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल से सक्रिय रूप से छाए हुए हैं और अलग-अलग तरह की फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है ।
साल 2026 और 27 में कई बड़े प्रोजेक्ट के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं ।

आईए जानते हैं उनकी आने वाली कुछ कॉमेडी सस्पेंस और हॉरर फिल्मों के अलग अंदाज में फिल्मों के बारे में —

(1)भूत बंगला:
इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर साथ काम कर रही है ।‌ यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म करीब 120 करोड़ के  बन रही है और 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हो सकती है । इस फिल्म में  साथ में परेश रावल दिखाई देंगे ।

(2)वेलकम टू द जंगल -Welcome to the Jungle :
यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है और 26 जून 2026 को रिलीज हो सकती है। इसकी स्टार कास्ट काफी बड़ी है और फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ का बताया जा रहा है ।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर ,अरशद वारसी, सुनील शेट्टी ,बॉबी देओल ,परेश रावल, राजपाल यादव ,दिशा पाटनी जैसे कई सितारे नजर आएंगे ।

(3) हैवान —
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान दिखाई देंगे और अभी इस फिल्म पर काम चल रहा है । यह फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म  को2026 में ही रिलीज करने की तैयारी चल रही है

(4)हेरा फेरी 3 :

फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर भी दर्शकों में बहुत उत्साह है । यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी से भरी हुई फिल्म है।  इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार ,सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी साथ नजर आएगी।  हालांकि फिल्म का काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है । लेकिन जल्दी ही यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में रफ्तार पकड़ेगी ।

(5)गोलमाल 5 :
इस फिल्म में अक्षय कुमार एक खास रोल में दिखाई देंगे।  बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ से अधिक का हो सकता है।  अभी इस फिल्म के बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है ,फिर भी अक्षय कुमार के रोल के लिए इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है ।


Share