मध्य प्रदेश मैहर/
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के औकात वाले बयान को लेकर कल शुक्रवार को मैहर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान पुतला दहन की भी कोशिश की गई। जिसे रोकने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया। इस दौरान झूम झटकी भी हुई।
और इसी हंगामे के बीच किसी कार्यकर्ता ने पुतले में आग भी लगा दी। जिसकी लपटे पास खड़े सब इंस्पेक्टर विक्रम पाठक तक पहुंच गई। उनकी वर्दी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए।
जिससे एसआई विक्रम पाठक की पीठ ,कमर और दाहिनी जांघ पर गहरी जलन के घाव आ गए । उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति समेत 16 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
औकात वाले बयान पर कांग्रेस का पुतला दहन:पुतला दहन से झुलसे एसआई

Leave a Reply