डिजिटल नकल पर कार्रवाई, गणित परीक्षा में छात्र मोबाइल के साथ पकड़ा गया

khabar pradhan

संवाददाता

25 February 2026

अपडेटेड: 4:10 PM 0thGMT+0530

भोपाल में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान गणित के पेपर में डिजिटल नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर एक छात्र मोबाइल फोन के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की उड़नदस्ता टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हर्राखेड़ा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान छात्र को मोबाइल के साथ परीक्षा देते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

नकल रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर तलाशी, कक्ष निरीक्षकों की सतर्कता और उड़नदस्ता टीम की तैनाती के दावे किए गए थे। इसके बावजूद छात्र का मोबाइल परीक्षा कक्ष तक पहुंचना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

जिले में 30 हजार से अधिक छात्र दे रहे परीक्षा
भोपाल जिले में इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 30 हजार छात्र शामिल हो रहे हैं। जिले में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

गणित का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ। अधिकारियों का कहना है कि नकल रोकने के लिए निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी ।

टिप्पणियां (0)