राहुल गांधी किसानों को लेकर राजनीति ना करें- मुख्यमंत्री मोहन यादव:
संवाददाता
25 February 2026
अपडेटेड: 10:01 PM 0thGMT+0530
भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल में आयोजित किसान महासभा में पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कई आरोप लगाए और इस ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा –
किसानों का नाम लेकर राजनीति करना गलत
:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसानो से जुड़े बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह किसानों का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं । उनकी बातें झूठ पर आधारित है और तथ्यहीन है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वह पहले स्वयं ट्रेड डील को समझ लें फिर दूसरों को समझाएं।

बीजेपी ने जितना काम किया कांग्रेस ने 55 साल में भी नहीं किया:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों के लिए जितना काम हुआ, उतना कांग्रेस अपने 55 साल के शासन में भी नहीं कर सकी।
1956 से 2003 तक मध्य प्रदेश में सिंचाई खेती का रकबा 7.50 लाख हेक्टेयर था। भाजपा सरकार के विभिन्न कार्यकाल चाहे वह उमा भारती के हो ,बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया और करीब पिछले डेढ़ साल में 10 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित की गई है।
बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दे:
इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित भी कर रहा है । किसानों के मुद्दों पर राजनीति करना गलत है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को मामले को समझने और अध्ययन करने की नसीहत भी दे डाली। बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें।