उज्जैन के बीजेपी कार्यालय में घुसी महिलाएं:विधायक अनिल जैन का किया घेराव:
संवाददाता
5 March 2026
अपडेटेड: 3:54 PM 0thGMT+0530
5 मार्च 2026: मध्य प्रदेश/ उज्जैन:

उज्जैन में आक्रोशित महिलाओं ने भाजपा विधायक अनिल जैन का घेराव किया।
आईए जानें क्या है पूरा मामला:
दरअसल उज्जैन नगर निगम ने 3 मार्च को पिपलीनाका से गढ़कालिका और भैरवगढ़ मार्ग पर रहने वाले लोगों को नोटिस दिया । इस नोटिस में मकान मालिकों से कहा गया कि सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है और इस चौड़ीकरण में आ रहे मकान के हिस्से को 7 दिनों के अंदर हटा लें। अब स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों का करीब 10 से 20 फीट हिस्सा चौड़ीकरण में आ रहा है ।इससे उनकी छत भी खतरे में पड़ जाएगी और उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।
इस नोटिस के कारण स्थानीय रह वासियों की रातों की नींद उड़ गई है। इसी आक्रोश और डर से आज करीब 400 से ज्यादा लोग अपनी फरियाद लेकर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा के आगर रोड स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे।

मामला तब गरमा गया जब विधायक लोगों को समझने के लिए अपनी कार से बाहर निकले। आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को बीच में रोक लिया।
और स्थिति ऐसी निर्मित हुई कि भीड़ विधायक को भाजपा कार्यालय तक ले गए । वहां महिलाएं रोते हुए दफ्तर के अंदर घुस गई और जमकर नारेबाजी की और करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक वहां हंगामा की स्थिति बनी रही।
प्रदर्शन कार्यों में बहुतायात में महिलाएं: इस प्रदर्शन में बहुत सारी महिलाएं बीजेपी दफ्तर पहुंची । वहां शामिल एक प्रदर्शनकारी संगीता भारती ने बताया कि वह अपने पति और बेटे को खो चुकी हैं। किसी तरह मजदूरी करके घर चलाती हैं। उनके पास किराए के कमरा लेने के लिए भी पैसे नहीं है ,यदि घर टूट गया तो फिर वो कहां जाएगी।

एक दूसरी महिला ममता सैनी ने कहा कि उनका पूरा घर ना तोड़ा जाए उनके पास सिर्फ एक ही छोटा सा कमरा है, इसमें बच्चों के साथ रहना बेहद मुश्किल होगा।
इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं अपना घर टूटने के डर से विधायक के सामने फूट-फूट कर रोने लगी। रोते हुए उन्होंने कहा कि हमने बड़े भरोसे से आपको वोट देकर चुना था और आज हमारे ही घर को उजाड़ने की तैयारी हो रही है ।
पहले क्या था प्रस्ताव:
नगर पालिका की टीम ने जो नोटिस जारी किया था ,पहले सड़क को 150 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव था। किंतु स्थानीय लोगों की परेशानी समझकर इसे 100 फीट कर दिया गया । किंतु रहवासियों का100 फीट होने पर भी उनके घर का ज्यादा हिस्सा इसके अंतर्गत आ रहा है। जिससे रहवासी यह मांग कर रहे हैं कि सड़क की चौड़ाई 80 फीट ही रखा जाए। उनका कहना है कि यदि सड़क 80 फीट रखी जाएगी तो कई परिवारों का आशियाना नष्ट होने से बच जाएगा।
विधायक ने दिया लोगों को आश्वासन:
लोगों की परेशानियों को सुनकर भाजपा विधायक अनिल जैन ने तुरंत उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह से फोन पर बात की और लोगों को आश्वासन दिया।
विधायक ने लोगों से कहा कि हम जल्द ही इसका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।