8 मार्च 2026
नई दिल्ली

लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए टीएमसी का यू टर्न:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला रही है । पहले इस अविश्वास प्रस्ताव पर ममता बनर्जी की पार्टी ने अपना समर्थन नहीं दिया था ,किंतु अब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एक बड़ा यू टर्न लेते हुए इस अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन देने का फैसला किया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए कल सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष द्वारा पेश किया जा रहा है। इस अविश्वास प्रस्ताव पर कम से कम 50 सांसदों का समर्थन होना जरूरी है। यदि 50 सांसदों का समर्थन नहीं मिलता है तो अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो जाता है।

इस अविश्वास प्रस्ताव पर अब ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस के समर्थन देने से पर्याप्त संख्या में विपक्षी सांसद हो सकते हैं।
इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार के पास पर्याप्त संख्या में सांसद मौजूद हैं ,यदि ऐसा होता है तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया जा सकता है।
आपको बता दें कि ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष जरूरी निष्पक्षता नहीं दिखा रहे।
विपक्षी सांसदों को बोलते नहीं दिया जाता । विवादित मामलों में भी वे सरकार की तरफ पक्ष लेते नजर आते हैं।
विपक्ष ने यह आरोप लगाते हुए लोकसभा संसद अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कल सोमवार 9 मार्च को पेश करने जा रही है। यह प्रस्ताव संसद में लाया जाएगा।‌ कांग्रेस के तीन सांसद मोहम्मद जावेद, के सुरेश और मालू रवि द्वारा नोटिस पेश किया जाएगा