Record’s की हुई बारिश : T20 चैम्पियन बनने पर मोदी ने दी बधाई

khabar pradhan

संवाददाता

9 March 2026

अपडेटेड: 12:42 PM 0thGMT+0530

Record’s की हुई बारिश : T20 चैम्पियन बनने पर मोदी ने दी बधाई

9 मार्च 2026
अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी

सबसे बड़ा टीम स्कोर: टीम इंडिया का 255/5 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

सबसे तेज अर्धशतक: अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

सर्वाधिक टी20 खिताब: भारत अब तीन टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024, 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया है।

सबसे बड़ी साझेदारी: ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

लगातार दूसरी बार चैंपियन: भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा।

सर्वाधिक छक्के: इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 18 छक्के लगाए, जो किसी भी टीम द्वारा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

मेजबान की पहली जीत: अपने देश में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत पहला मेजबान देश बना। इससे पहले 2024 में वेस्टइंडीज में विजेता बना था।

सबसे बड़ा निजी स्कोर: संजू सैमसन ने 89 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

पावरप्ले का रिकॉर्ड: शर्मा और संजू ने पहले 6 ओवर में 92/0 रन जोड़े, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रिकॉर्ड स्कोर है।

सबसे सफल टॉप-3: पहली बार किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने फाइनल में 50+ स्कोर बनाए—संजू(89), शर्मा (52) और ईशान (54)।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के: भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 106 छक्के लगाए और ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले 2023 में अफ्रीका का रिकॉर्ड 99 छक्कों का था।

सबसे बड़ी जीत: भारत ने 96 रन से मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले 93 रन से नामीबिया को हराया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शाबासी

“टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत असाधारण प्रतिभा, मजबूत संकल्प और बेहतरीन टीम वर्क का प्रतीक है। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता ने देश के हर नागरिक का दिल गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!”

— नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

टिप्पणियां (0)