टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भावुक हुए जसप्रीत बुमराह, बोले- पुराना जख्म भर गया
संवाददाता
9 March 2026
अपडेटेड: 3:48 PM 0thGMT+0530
9 मार्च 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार गेंदबाजी कर भारत को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भावुक हो गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए और स्पाइनल मुकाबले के‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।
पुरानी यादों को किया ताजा:
मैच के बाद बुमराह ने कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के इसी मैदान से उनकी एक पुरानी याद जुड़ी हुई है। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था।
बुमराह ने कहा कि उस हार का दर्द उनके दिल में कहीं न कहीं बना हुआ था, लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उन्हें लग रहा है कि वह कमी पूरी हो गई है। उनके मुताबिक, इस मैदान पर अब जीत की याद जुड़ गई है, जो हमेशा खास रहेगी।
बुमराह ने यह भी कहा कि फाइनल के pich बल्लेबाजी के लिए काफी आसान थी, इसलिए उन्हें अपनी पूरी समझदारी और अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा l उनके अनुसार- मुझे पता था कि विकेट फ्लैट है इसलिए अनुभव के साथ गेंदबाजी करना जरूरी था l टूर्नामेंट के पहले के मानसिक स्थिति के बारे में भी उन्होंने बताया, उन्होंने कहा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें लग रहा था कि वह आवश्यकता से ज्यादा कोशिश कर रहे हैंl उन्होंने कहा मुझे महसूस हो रहा था कि मैं थोड़ा ज्यादा प्रयास कर रहा हूं गेंदबाजी अच्छी हो रही थी ,लेकिन खुद पर ज्यादा दबाव डाल रहा थाl इस बार मैंने बस खेल को अपने पास आने दिया और वही मेरे लिए काम कर गया उन्होंने कहा मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बहुत बड़ा पाल हैl अपने घर के मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल में “प्लेयर ऑफ द मैच” बनना, इससे बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकताl
फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।