चैत्र नवरात्र का शुभारंभ:डोली में सवार माता का आगमन 19 मार्च से:

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2026

अपडेटेड: 8:01 PM 0thGMT+0530

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ:डोली में सवार माता का आगमन 19 मार्च से:

10 मार्च 2026:
चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है।  इस दिन घरों में मंदिरों में मां शक्ति की साधना और उपासना का पर्व शुरू होता है । इस नवरात्रि का समापन 27 मार्च को रामनवमी पर होगा।
इस बार मां अंबे का आगमन डोली में हो रहा है । ऐसा माना जाता है कि यह समृद्धि का संकेत देता है । फिर भी लोगों को स्वस्थ और आर्थिक निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की हिदायत की जाती है।
पंडितों के अनुसार मां दुर्गा का मूल वाहन सिंह है । किंतु नवरात्रि में उनका आगमन हर वार  के अनुसार अलग-अलग वाहनों पर माना जाता है।
यदि नवरात्रि रविवार या सोमवार से शुरू हो तो माता हाथी पर सवार आती है ।
शनिवार या मंगलवार को प्रारंभ होने पर उनका वाहन अश्व होता है ।
बुधवार या शुक्रवार को शुरुआत होने पर माता नाव  पर आती हैं
और गुरुवार को प्रारंभ होने पर माता डोली पर सवार होकर आती हैं।  इस वर्ष माता का आगमन डोली में हो रहा है, जो शुभ और समृद्धि दायक माना जा रहा है।

चैत्र प्रतिपदा 19 मार्च से शुरू होगी:
कुछ पंचांगों में प्रतिपदा के क्षय होने का उल्लेख है । फिर भी नवरात्रि की शुरुआत इसी दिन मानी जा रही है । 18 मार्च को सुबह 7:40 से अमावस्या तिथि शुरू हो रही है, जो 19 मार्च को सुबह 6:38 तक रहेगी।  पंचमी तिथि और रामराज्योत्सव 23 मार्च को मनाया जाएगा ।
जबकि महा अष्टमी 26 मार्च और नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी।

नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन करने से शुभ फल मिलते हैं ,माता कष्टों का निवारण करती हैं।

टिप्पणियां (0)